लैक्मे मेकअप भरोसेमंद ब्रांड में से एक है। इसके लगभग सभी प्रोडक्ट अच्छे होते हैं। ऐसे ही बेहतरीन प्रोडक्ट में से एक लैक्मे 9 टू 5 इम्पैक्ट आई लाइनर भी है, जिसे सिल्क फॉर्मूला से बनाया गया है। यह एक गाढ़ा काला आई लाइनर है, जो आंखों को बोल्ड लुक दे सकता है। कंपनी का कहना है कि ये वाटर प्रूफ भी है, जो आंखों में लगाने के बाद जल्दी सूख जाता है और लंबे समय तक टिका रहता है। आपकी जरूरत के अनुसार यह विभिन्न रंगों में उपलब्ध है।
बेस्ट लिक्विड आईलाइनर की इस लिस्ट में अगला नाम लैक्मे एब्सोल्यूट शाइन लिक्विड का है। यह आई लाइनर आंखों को ब्लैक मैट फिनिश देता है, जो देर तक आंखों पर टिका रह सकता है। इसकी मदद से आप एकदम स्टाइलिश लुक पा सकते हैं। इसे लगाना भी बहुत आसान है, क्योंकि इसका ब्रश बारीक और उसे पकड़ने की ग्रिप अच्छी है। इसकी खास बात यह है कि यह सिर्फ कलर नहीं, बल्कि थोड़ा-सा शिमर (चमकीला) लुक भी देता है। यह पांच विभिन्न रंगों में आता है।
हर रोज परफेक्ट विंग आई लाइनर लगाना पसंद है, तो यकीन मानिए निक्स प्रोफेशनल का यह लाइनर खास आपके लिए बना है। हर स्ट्रोक के साथ यह आंखों को खूबसूरत और बोल्ड लुक दे सकता है। यह कोई साधारण नहीं, बल्कि एक ग्लॉसी आई लाइनर है। इसका ब्रश बहुत ही पतला है, जिससे आप मनचाहा पतला या मोटा लाइनर बना सकती हैं। इसके अलावा यह वॉटर प्रूफ और स्मज प्रूफ फॉर्मूला से बनाया गया है।
मेबेलिन न्यू यार्क कॉलोसल बोल्ड आई लाइनर खास उन लोगों के लिए है, जिनका दिन आई लाइनर के बिना शुरू नहीं होता है। यह बेहतरीन आई लाइनर बहुत ही स्मूद तरीके से आंखों पर लगता है और आसानी से सेट हो जाता है। इसका ब्रश पतला है, जिसकी मदद से आंखों को विभिन्न लुक दिए जा सकते हैं। निर्माता कंपनी का दावा है कि यह वॉटरप्रूफ व स्मज प्रूफ है, जो लगभग 24 घंटे तक आंखों पर टिका रह सकता है।
पसीना, बारिश या किसी भी अन्य कारण से आई लाइनर फैलना मेकअप लवर के लिए बुरे सपने जैसा होता है। इससे बचने के लिए हमेशा एक अच्छे वॉटरप्रूफ आई लाइनर में निवेश करना चाहिए। ऐसे में हम कलरबार वॉटरप्रूफ लिक्विड आई लाइनर लेने का सुझाव देते हैं। इस लाइनर का एक ही स्ट्रोक आंखों को गहरा रंग दे सकता है। कलरबार का यह लाइनर लगने के बाद मिटता व फैलता नहीं, क्योंकि यह जल्दी सूख जाता है। यह वॉटरप्रूफ आई लाइनर है, जिसका उपयोग संवेदनशील आंखों वाले और लेंस लगाने वाले भी कर सकते हैं।
कॉस्मेटिक्स की दुनिया में लोटस को एक हर्बल ब्रांड माना जाता है। इसी वजह से हम मानते हैं कि लोटस हर्बल्स का ओपुलेंस बॉटेनिकल भी आपके लिए सबसे अच्छा लिक्विड आईलाइनर साबित हो सकता है। यह लाइनर वॉटरप्रूफ है और आसानी से फैलता नहीं है यानी कुछ हद तक स्मज प्रूफ भी है। लोटस का कहना है कि यह आलमंड ऑयल युक्त है, जिसमें मौजूद विटामिन-ई आंखों की त्वचा को पोषण देता है। इसके अलावा, आंखों को ठंडक देने के लिए इसमें कपूर भी है।
बेस्ट लिक्विड आईलाइनर की इस लिस्ट में अगला नाम कलरएसेंस सुप्रीम का है। इसके स्पेशल ब्रश से आप आंखों पर मनचाहा डिजाइन बना सकते हैं। इसका एक स्ट्रोक गहरा काला रंग दे सकता है। यह लाइनर आंखों को अलग और खूबसूरत लुक दे सकता। ब्रांड के अनुसार, इसका वॉटरप्रूफ फॉर्मूला आंखों पर लंबे समय तक टिका रहता है, जिसकी वजह से दिनभर आंखों का टचअप करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
अगर अब तक आपको इस सवाल का जवाब नहीं मिला है कि सबसे अच्छा लिक्विड आईलाइनर कौन सा है, तो एक बार फेसेस कनाडा पर नजर डाल सकते हैं। इसकी पैकेजिंग बहुत अच्छी है। इसकी गुलाबी रंग की बोतल आपकी ड्रेसिंग टेबल की शोभा बढ़ा सकती है। लाइनर की बात करें, तो यह वाटरप्रूफ और स्मजप्रूफ है। इसे आप रोजाना या विशेष अवसरों पर आंखों को एक अलग और नया-सा लुक देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
एल18 वॉटर रेजिस्टेंट ब्लैक आउटलाइनर पानी लगने पर धुलता नहीं है, लेकिन थोड़ा घिसने पर आसानी से निकल जाता है। इसका ब्रश पतला है, जिससे आप मोटा या पतला डिजाइन आसानी से बना सकती हैं। इसकी कीमत भी कम है, इसलिए आसानी से आपके बजट में फिट हो सकता है। इसके ब्लैक के अलावा कई शेड्स उपलब्ध हैं, जिन्हें आप पार्टी या फिर अपनी ड्रेस के हिसाब से चुन सकते हैं।
सबसे अच्छा लिक्विड आई लाइनर खरीदते समय आप वेट एन वाइल्ड एच2ओ प्रूफ लिक्विड आई लाइनर को भी ट्राई कर सकती हैं। गहरे काले रंग में आने वाला यह आई लाइनर आंखों पर बहुत स्मूद तरीके से लग जाता है। निर्माता कंपनी का कहना है कि यह एक बार लगाने के बाद लंबे समय तक आंखों पर टिका रहता है। यह लाइनर वॉटर प्रूफ और स्मज प्रूफ भी है। यूजर्स का कहना है कि यह आसानी से नहीं निकलता और इसे निकालने के लिए किसी अच्छे मेकअप रिमूवर की जरूरत पड़ती है। यह ब्लैक व ब्राउन के अलावा कई अन्य बोल्ड रंगों में आता है।
रोजमर्रा के मेकअप के लिए आप एवन सिंपली प्रिटी लिक्विड आई लाइनर का उपयोग कर सकती हैं। इसके कस्टमर रिव्यू के अनुसार, इसकी मदद से विंग आई लाइनर बहुत आसानी से लगाया जा सकता है। यह लगाने के बाद जल्दी फैलता भी नहीं और आंखों पर लंबे समय तक टिका रहता है। एवन कंपनी का कहना है कि यह वॉटरप्रूफ लाइनर है। बजट फ्रेंडली लाइनर ढूंढ रहे हैं, तो यह बेहतर विकल्प हो सकता है। यह महंगा भी नहीं है और आंखों को खूबसूरत पाउडर मैट लुक भी दे सकता है।
बेस्ट लिक्विड आई लाइनर की इस लिस्ट में आखिरी नाम है शुगर कॉस्मेटिक्स डबल मैट का। इस लाइनर का रंग गाढ़ा ब्लैक होता है, जो 17 घंटे से ज्यादा समय तक आंखों पर टिके रहने का दावा करता है। यह मॉइस्चर रेसिस्टेंट भी है यानी मॉइस्चर के कारण यह मिटता नहीं है। इसका ब्रश पतला है, जो आंखों पर कोई भी शेप आसानी से बनाने में मदद कर सकता है। यह आंखों को अल्ट्रा-मैट लुक देने में भी मदद कर सकता है। यह आई लाइनर 4 विभिन्न रंगों में मिलता है।