मार्केट में मौजूद विभिन्न हाइलाइटर में से एक मेबेलिन का यह प्रोडक्ट भी है। यह हाइलाइटर पाउडर बेस्ड है, जो दो रंगों में उपलब्ध है। एक रंग मोल्टन गोल्ड है और दूसरा रोज गोल्ड। यह हाइलाइटर चेहरे को शानदार ग्लो और मैटेलिक चमक देने में मदद करते हैं। अपनी इन्हीं खूबियों के कारण इसे सबसे अच्छा हाइलाइटर माना जा सकता है।
गुण:
इसमें गोरी त्वचा के लिए रोज गोल्ड और मीडियम त्वचा के लिए मोल्टन गोल्ड जैसे उपयुक्त कलर मौजूद है।
यह काफी स्मूद है।
पार्टी के लिए परफैक्ट गोल्डन ग्लो दे सकता है।
इसका नरम पाउडर फॉर्मूला लगाने में आसान है।
वेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो चेहरे को ग्लो दे सकता है।
अवगुण:
इस हाइलाइटर को सावधानी से रखें, नहीं तो डिब्बे में पाउडर केक चटक सकता है।
बेस्ट हाइलाइटर्स की लिस्ट में अगला नाम मैरी-लू मनिजर का है। यह हाइलाइटर चेहरे को नरम और चमकदार बनाता है। इसकी मखमली बनावट, समृद्ध रंग और ट्रिपल पिगमेंट फॉर्मूला त्वचा को पिक्चर परफेक्ट लुक देता है। कंपनी का कहना है कि एक बार लगाने के बाद यह दिनभर चेहरे को ग्लोइंग और शाइनर बनाए रखता है।
गुण:
इसे हाइलाइटर, आई शैडो और ऑल-ओवर शिमर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
डिब्बे में पाउडर और उसके ढक्कन में शीशा भी है, जिसकी मदद से इसे कही भी आसानी से त्वचा पर लगाया जा सकता है।
त्वचा के साथ अच्छे से मिल जाता है।
इसे लगाने के बाद त्वचा कोमल और जवां नजर आती है।
अवगुण:
यह हर जगह आसानी से उपलब्ध नहीं है।
सिवाना हाइलाइटर की खासियत यह है कि इसकी थोड़ी-सी मात्रा लगाने पर चिक बोन्स को हाइलाइट किया जा सकता है। यह पाउडर हाइलाइटर चेहरे से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करके त्वचा को ग्लो दे सकता हैं। इसी वजह से इसे भी बेस्ट हाइलाइटर्स की सूची में शामिल किया गया है।
गुण:
एक पैक में इसके पांच शेड आते हैं।
यह पांच कलर एक ही ब्रिक में होते हैं, जिन्हें आसानी से मिक्स एंड मैच किया जा सकता है।
एक ही पैक खरीदने पर लुक के हिसाब से त्वचा को हाइलाइट करने के आपके पास पांच विकल्प मौजूद हैं।
इस हाइलाइटर का बहुत गाढ़ा रंग है और ये 6 घंटे तक टिक सकता है।
यह त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ नमी को बरकरार रखता है।
सभी त्वचा की प्रकार के लिए उपयुक्त।
अवगुण:
कुछ उपभोक्ताओं का अनुभव है कि यह त्वचा पर जल्दी ब्लेंड नहीं होता।
आंखों पर लगाने पर भी पलकों पर झड़ सकता है।
संवेदनशील त्वचा वालों को पैच टेस्ट करके ही इसका उपयोग करना चाहिए।
लैक्मे को अपने शानदार, किफायती और विश्वसनीय कास्मेटिक उत्पादों के लिए जाना जाता है। इसका यह हाइलाइटर चेहरे को एक सहज चमक देता है, जो देखने में आर्टिफिशियल नहीं लगता। इसे लगाने के लिए इसमें स्पंज एप्लीकेटर लगा है।
गुण:
इसका उपयोग करना आसान है।
इसके साथ एक छोटा शीशा भी आता है।
दो रंगों में उपलब्ध है, सन किस्ड और डेजेर्ट रोज।
त्वचा पर अच्छे से ब्लेंड यानी मिल जाता है।
इसकी छोटी-सी मात्रा चेहरे को हाइलाइट करने के लिए काफी है।
अवगुण:
स्पंज डिब्बे में चिपका हुआ है। अगर कोई बिना स्पंज के इसे इस्तेमाल करना चाहता है, तो स्थायी तौर पर उसे हटाना पड़ेगा।
अगर गलती से ये थोड़ा ज्यादा लग जाए, तो चेहरा काफी ज्यादा चमकने लगता है, जो अप्राकृतिक और दिखने में बुरा लगता है।
सबसे अच्छा हाइलाइटर खोज रहे हैं, तो लॉरियल भी अच्छा विकल्प है। लॉरियल पेरिस भी कास्मेटिक की जानी-मानी कंपनी है। यह एक लिक्विड हाइलाइटर है, जो चेहरे की चमक और सुंदरता को बढ़ा सकता है। कंपनी की मानें तो ऑल ओवर शाइनी लुक पाने के लिए इसे मॉइस्चराइजर या फाउंडेशन के साथ मिलाकर पूरे चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। साथ ही इसे चेहरे के खास फीचर्स को हाइलाइट करने में भी प्रयोग किया जा सकता है।
गुण:
लविंग पीच और स्पार्कलिंग लव जैसे दो सुपर-सिल्की शेड्स में उपलब्ध है।
इस लिक्विड हाइलाइटर की पैकेजिंग बहुत अच्छी है।
चेहरे को प्राकृतिक ग्लो दे सकता है और मेकअप लुक को कंप्लीट कर सकता है।
अवगुण:
लिक्विड हाइलाइटर होने की वजह से तैलीय त्वचा वालों के लिए इसका इस्तेमाल थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है।
वेट एन वाइल्ड का यह उत्पाद काफी नरम पाउडर हाइलाइटर है, जिसके कारण इसे सबसे अच्छे हाइलाइटर की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इसकी खासियत यह है कि इसको त्वचा पर ब्लेंड करना आसान है। साथ ही इसकी फिनिशिंग बहुत अच्छी है और यह चेहरे को शार्प लुक देता है।
गुण:
तैलीय त्वचा पर भी लंबे समय तक टिका रह सकता है।
इस हाइलाइटर की कम मात्रा ही काफी होती है, जिस वजह से यह लंबे समय तक चलता है।
यह हाइलाइटर कई शेड्स में उपलब्ध है।
त्वचा को ग्लोइंग लुक देता है।
क्रीमी फॉर्मूला से युक्त, जो आसानी से स्किन के साथ मिलता है।
अवगुण:
ठीक से न रखने पर यह जल्दी टूट सकता है, क्योंकि इसकी पैकेजिंग कमजोर है।
इस हाइलाइटर की उपलब्धता मुश्किल हो सकती है।
मार्केट में मौजूद बेस्ट हाइलाइटर में स्विस ब्यूटी बेक्ड ब्लशर भी शामिल है। यह हाइलाइटर चेहरे को चमक देता है। इसका लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मूला लंबे समय तक इसे त्वचा पर टिकाए रखता है। इस पाउडर हाइलाइटर को लगाना आसान है, क्योंकि यह त्वचा के साथ अच्छे से ब्लेंड यानी मिल जाता है।
गुण:
यह उत्पाद लाइटवेट है, इसलिए चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं कराता।
चार अलग-अलग रंग एक ब्रिक में मौजूद हैं।
यह चेहरे को एक प्राकृतिक ग्लो देता है।
त्वचा रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित है।
अवगुण:
इसकी खुशबू कुछ लोगों को नापसंद हो सकती है।
ब्रश से लगाने पर गिर सकता है। ऐसे में स्पंज, रूई या उंगलियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इनकलर का यह हाइलाइटर अपने लाइटवेट टेक्सचर के लिए जाना जाता है। यह उत्पाद दिनभर चेहरे पर ग्लो बनाए रख सकता है। कंपनी का दावा है कि यह पाउडर हाइलाइटर वाटरप्रूफ है, जिसे चेहरे पर लगाना बेहद आसान है।
गुण:
यह हाइलाइटर कई शानदार शेड्स में उपलब्ध है।
एक बार लगाने पर लगभग 5 से 6 घंटे तक टिका रहता है।
इसकी मात्रा और गुणवत्ता के अनुसार इसका मूल्य सही है।
त्वचा को ग्लो देता है।
त्वचा पर अच्छे से ब्लेंड हो जाता है।
अवगुण:
इसमें इस्तेमाल किए गए तत्वों की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
लोकल बाजार में यह उत्पाद आसानी से उपलब्ध नहीं है।
स्विस ब्यूटी का एक और ब्रिक हाइलाइटर बाजार में मौजूद है, जिसके एक ही ब्रिक में 5 शेड्स उपलब्ध हैं। इसके इस्तेमाल से भी त्वचा को प्राकृतिक चमक मिल सकती है। साथ ही इसका लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मूला लंबे समय तक इसे त्वचा पर टिकाए रखता है। इस पाउडर हाइलाइटर को लगाना आसान है, क्योंकि यह त्वचा पर जल्दी से ब्लेंड हो जाता है।
गुण:
इसमें मौजूद माइक्रो-शिमर फॉर्मूला चेहरे को शानदार शाइन देता है।
यह उत्पाद लम्बे समय तक चेहरे पर टिका रह सकता है।
इसे ब्लश, ब्रोंजर या हाइलाइटर की तरह उपयोग किया जा सकता है।
यह एक डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड उत्पाद है।
अवगुण:
कुछ ग्राहकों को यह हाइलाइटर अन्य उत्पाद के मुकाबले थोड़ा महंगा लग सकता है।
निक्स प्रोफेशनल का यह हाइलाइटर 2 इन 1 क्रीमी हाइलाइटर है। यह स्टिक फॉर्म में आता है। साथ ही इसमें ब्रश भी है, जिस वजह से इसे चेहरे पर लगाना आसान है। रूखी त्वचा वालों के लिए यह उत्पाद अच्छा है। यह रूखापन दूर करके चेहरे को अच्छी शाइन प्रदान करता है।
गुण:
इसकी पैकेजिंग काफी मजबूत है और यह ट्रेवल फ्रेंडली है।
यह क्रीम हाइलाइटर शेड आसानी से त्वचा पर ब्लेंड हो जाता है।
इसमें दो शेड्स हैं। एक स्टिक के ऊपर की साइड और दूसरे स्टिक के नीचे की साइड। आवश्यकता के अनुसार किसी भी शेड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अवगुण:
इस्तेमाल के बाद इसे टाइट से बंद करें, अन्यथा हवा लगने पर यह उत्पाद सूख सकता है।
यह उत्पाद कुछ ग्राहकों को महंगा लग सकता है।
मिस क्लेयर के एक पैक में हाइलाइटर के चार शेड्स आते हैं। इनका इस्तेमाल अकेले या मिलाजुला कर अपनी जरूरत के अनुसार किया जा सकता है। इसके रंग काफी प्रभावी हैं, जो शानदार तरीके से त्वचा को हाइलाइट करते हैं। कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से 3-डी लुक भी मिलता है।
गुण:
8 से 10 घंटे तक त्वचा पर टिके रह सकता है।
हाइलाइटर की थोड़ी-सी मात्रा काफी है। इसी वजह से यह उत्पाद लंबे समय तक चलता है।
मिस क्लेयर ब्रोंज एंड हाइलाइटर ऑयली स्किन के लिए एक उत्तम उत्पाद है।
अवगुण:
इस उत्पाद के नाम से नकली हाइलाइटर मिलने का डर है और यह ग्राहकों का अनुभव है। इसलिए, इसे हमेशा विश्वसनीय सेलर से ही खरीदें। आप नीचे दिए गए लिंक के जरिए भी इसे खरीद सकते हैं।
हाइलाइटर को सावधानी से रखें, नहीं तो पाउडर निकल कर बिखर सकता है।
हाइलाइटर चार तरह के होते हैं, क्रीम हाइलाइटर, पाउडर हाइलाइटर, स्टिक हाइलाइटर और लिक्विड हाइलाइटर।
ऑयली त्वचा के लिए पाउडर व स्टिक और रूखी त्वचा के लिए क्रीम या लिक्विड हाइलाइटर का चुनाव सही रहता है।
हाइलाइटर कई रंगों में मौजूद होते हैं, इसलिए सही लुक पाने के लिए हमेशा अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखकर हाइलाइटर का चुनाव करें।
जिनकी त्वचा का रंग साफ है, वो सिल्वर और लाइट पिंक हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जिन महिलाओं का रंग मीडियम है, वो गोल्डन व सैंड या पीच कलर का हाइलाइटर इस्तेमाल कर सकती हैं।
डार्क कलर होने पर ब्रोंज कलर का हाइलाइटर इस्तेमाल करने से त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो आता है।
हाइलाइटर खरीदते समय यह भी तय करें कि आपको हाइलाइटर दिन में लगाना है या रात में।
दिन के लिए कम चमकीले और रात के लिए शाइनी या शिमर हाइलाइटर का चुनाव किया जा सकता है।
सबसे पहले अपने लिए एक सही रंग और सही टाइप के हाइलाइटर का चुनाव करें।
सारा मेकअप पूरा होने के बाद इसका इस्तेमाल किया जाता है।
हाइलाइटर लगाने से पहले पर्याप्त उजाले में आ जाएं।
अगर आप क्रीम हाइलाइटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे उंगली से C शेप में चिक बोन्स पर लगाएं। फिर नाक पर हल्का-सा टच दें।
पाउडर हाइलाइटर लगाने के लिए इसे ब्रश या स्पंज की मदद से लगाएं।
स्टिक हाइलाइटर और लिक्विड हाइलाइटर लगाने के बाद उसे ब्रश या स्पंज की मदद से चेहरे पर मिक्स करें।
आप चाहें तो इसका इस्तेमाल आई शैडो की जगह भी किया जा सकता है।
होंठों पर भी हाइलाइटर लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद ऊपर से लिप ग्लॉस का प्रयोग करें।
इसे आंखों के नीचे इस्तेमाल न करें, इससे काले घेरे अधिक दिखाई दे सकते हैं।
हाइलाइटर को भौंह के साइड में भी न लगाएं। इससे चेहरा बड़ा नजर आ सकता है।